फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएस परीक्षा में वैभव जैन का जलवा

Wed, 14 Sep 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सोमवार को देर शाम आयोजित स्वागत समारोह में वैभव जैन के एमडीएस परीक्षा में 733 अंक  के साथ गोल्ड मैडल प्राप्त करने पर स्वागत किया।
विज्ञापन

डॉ. पदम जैन के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह का शुभारंभ बड़ौत मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमित खोखर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में डॉ. अमित खोखर ने कहा जो व्यक्ति लक्ष्य बनाकर मेहनत करता है वह निश्चित ही जीवन में सफलता प्राप्त करता है।

उन्होंने बताया एमडीएस की परीक्षा में चिकित्सक डॉ. पदम जैन के पुत्र वैभव जैन ने 733 अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल झटककर जनपद का नाम रोशन किया है। परीक्षा पास कर वैभव जैन दांतों और चेहरे के विशेषज्ञ बने। वैभव जैन पहले भी डीआरडीओ रक्षा मंत्रालय में भारत में प्रथम स्थान के लिए चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैभव जैन ने बताया जल्द ही नगर में मुंह का कैंसर, जबडे़ का फैक्चर की सुविधा मरीजों को दी जाएगी। 
इनमें एनआईएमए के सचिव डॉ. नरेंद्र पाल धनकड़, डॉ. रमेश चंद, डॉ. अमित खोखर, डॉ. आनंद तोमर, डॉ. सुखपाल, डॉ. जेके गर्ग, डॉ. अरविंद गर्ग, डॉ. राकेश जैन, डॉ. दिनेश बंसल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें