बागपत। लंपी बीमारी से बचाव के लिए पशुपालन विभाग की 20 टीमों ने 15 गांवों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर 4800 पशुओं को टीकाकरण किया। उधर बृहस्पतिवार को 14 पशु लंपी से ग्रसत मिले, जिनका उपचार शुरू कर दिया गया।
लंपी को लेकर पशुपालन विभाग ने बृहस्पतिवार से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया। जिसमें स्वस्थ पशुओं वाले 15 गांवों में 20 टीमों ने पशुओं को टीके लगाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि अभी तक जिले में 20 हजार 900 पशुओं को लंपी से बचाव का टीका लगाया जा चुका है और 305 पशुओं में लंपी रोग मिल चुका है। जबकि उपचार के बाद लंपी से ग्रस्त 147 पशु ठीक हो गए हैं और अब 158 पशु बीमार रह गए हैं। उन्होंने बताया कि पशुपालक लंपी को लेकर सावधानी बरतें। संवाद