बागपत जिला जाट सभा की महिला विंग अध्यक्ष अंजू खोखर ओर युवा अध्यक्ष सतेंद्र काठा का स्वागत करते सम
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जाट भवन में बृहस्पतिवार को जिला जाट सभा के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षक व आजीवन सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष देवेंद्र धामा ने महिला जिला जाट सभा अध्यक्ष अंजू खोखर और युवा जिलाध्यक्ष सतेंद्र काठा को बनाया।
जाट भवन में सतेंद्र काठा और अंजू खोखर का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र धामा ने दोनों पदाधिकारियों से जिला जाट के कार्यक्रम, उद्देश्यों को पूरा करने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला विंग और युवा विंग का गठन होने से जिला जाट सभा को मजबूती मिलेगी।
अंजू खोखर ने समाज के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करने और सदस्यता अभियान में सहयोग करने का आश्वासन दिया। सतेंद्र काठा ने युवाओं को जागरूक करने व अधिक से अधिक समाज के लोगों को जोड़ने का आश्वासन दिया।
इस दौरान प्रधान संरक्षक धर्मपाल चेयरमैन, पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल बाघू, पूर्व महासचिव नगेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, मनोज चौधरी, नीरज नैन, सतपाल सिंह, सत्येंद्र कुमार, राजन धामा, बाबूराम मान, विकास मलिक, राहुल कुमार, हिमांशु सांगवान, गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।