चांदीनगर। पांची गांव में अटल भूजल योजना के तहत जल निगम व ग्रामीणों की बैठक ग्राम प्रधान नासिर के आवास पर हुई। जिसमें भूजल स्तर बढ़ाने और अत्यधिक जल दोहन रोकने को लेकर चर्चा की गई। जल निगम के अधिकारी ब्रजभूषण ने कहा भूजल स्तर बढ़ाने के लिए शासन ने योजना चलाई, ताकि पानी की बर्बादी को रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक बूंद महत्वपूर्ण है। पानी बचाना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अटल भूजल योजना के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। भूजल स्तर बढ़ाने के लिए तालाबों को बढ़ाना होगा। उन्होंने लोगों से पानी की बर्बादी न करने, और जरूरत के अनुसार ही पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी। बैठक में ग्राम सचिव मोहित उज्जवल, नासिर प्रधान, गुलशेर, कामिल, चंदकिरण, मंगल त्यागी, मास्टर असलम आदि मौजूद रहे।