फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओएस मशीन में अंगूठा लगवाकर ही देना होगा यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उर्वरकों की दुकानों पर अब पीओएस मशीन में किसान का अंगूठा लगवाकर एवं आधार कार्ड लेकर ही खाद की विक्रय किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सत्यापन में अंतर मिलने पर उर्वरक विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया उर्वरक बिक्री में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने उर्वरक विक्रताओं को पीओएस मशीन व किसान का आधार कार्ड लेकर उर्वरक की बिक्री करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी खाद विक्रेता किसान के आधार कार्ड न लाने पर आधार कार्ड व मशीन में अंगूठा लगाए बगैर खाद की बिक्री कर देते हैं। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर सत्यापन में गड़बड़ी मिलती है। खाद विक्रेताओं को सत्यापन के दौरान स्टॉक में अंतर मिलने पर खिलाफ कार्रवाई होगी। किसान खाद बिक्री में पारदर्शिता लाने के लिए पीओएस मशीन में अंगूठा लगाकर व आधार कार्ड पर ही खाद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें