फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर उखाड़कर दुकान से नगदी और सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। शहर में पाठशाला मार्ग पर बिजली घर के पास खेकड़ा के मोहल्ला नाला पार निवासी राशिद पुत्र हाजी बशीर परचून की दुकान करते हैं। शुक्रवार की रात्रि में चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर दुकान में रखी चालीस हजार रुपये की नगदी, बीडी, सिगरेट, साबुन, तेल समेत एक लाख रुपये से अधिक कीमत का परचून का सामान चोरी किया। शनिवार की सुबह जब राशिद दुकान खोलने आए तो दुकान का शटर उखड़ा देखा। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में चोरों के खिलाफ दुकान से एक लाख रुपये से अधिक कीमत का सामान चुराने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें