फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नलकूपों से मीटर उखाड़े, बिजलीघर पर दिया धरना

Fri, 20 Jan 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। विद्युत निगम के कर्मचारियों द्वारा किसानों के नलकूपों पर जबरन मीटर लगा दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने किसान यूनियन और पूर्व विधायक के नेतृत्व में कोताना रोड स्थित बिजलीघर पर धरना दिया। किसानों ने नलकूपों पर लगाए मीटरों को उखाड़कर बिजलीघर पर जमा कराए और एक्सईएन प्रथम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने बताया कि विद्युत निगम के कर्मचारियों द्बारा किसानों के नलकूपों पर जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं। आरोप है कर्मचारियों उन्हें बिना सूचना दिए और उनकी गैरमौजूदगी में नलकूपों पर मीटर लगाए गए। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजपाल ने कहा कि किसान नलकूपों पर मीटर लगना स्वीकार नही करेंगे। साथ ही नलकूपों पर दोबारा मीटर लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। विक्रम आर्य ने कहा कि जब चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है, ऐसे में नलकूपों पर मीटर लगाने और बकाया होने पर बिल काटना गलत है।
इस दौरान किसानों ने सिनौली, मलकपुर, किरठल, छपरौली आदि सहित अन्य गांवों के किसानों के नलकूपों पर लगाए मीटरों को उतारकर बिजलीघर पर जमा कराए और एक्सईएन प्रथम दुर्गेश कुमार जयसवाल को ज्ञापन सौंपा। मौके पर विक्रम आर्य, संजीव, कृष्षपाल, कर्मवीर, प्रमोद, प्रदीप, धीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें