छपरौली (बागपत)। शबगा गांव में सांप के मरने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने यज्ञ किया। यज्ञ में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों ग्रामीण भाग लिया।
शबगा गांव में सात जनवरी को दूसरे वर्ग के एक युवक ने संजीव के प्लाट में 12 फुट लंबे सांप को मार डाला था। उसके बाद युवक सांप को लाठी पर लटका कर ले जा रहा था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस में वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर सांप को गड्ढे से निकलवा और वन विभाग को सूचना दी।
पुलिस ने वन रक्षक संजय कुमार की शिकायत पर शबगा निवासी स्वालीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सांप का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने सांप के शव का अंतिम संस्कार किया। शुक्रवार को सरोहा पट्टी शिव मंदिर में सर्प की तेरहवीं पर यज्ञ किया। मौके पर सत्येंद्र शर्मा, बबलू पंवार ,रणवीर शर्मा, सतीश, नीटू शास्त्री, दिनेश, आलोक शास्त्री, संजीव तोमर, मोनू स्वामी, अमित सरोहा, डॉ. उमेश, राजेंद्र कुमार, पिंटू मौजूद रहे।