सड़क किनारे गोवंश का शव फेंकने पर हंगामा
दोघट। बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर दाहा भड़ल के बीच युवा सुबह में रोज दौड़ लगाते है। शुक्रवार सुबह जब युवा दाहा भड़ल के बीच नहर पर पहुंचे तो उन्हें बदबू आने लगी। आसपास देखा तो नहर पुल के पास गोवंश का शव पड़ा था। इस बात से नाराज युवाओं ने हंगामा किया। युवाओं का आरोप है कि भड़ल में सड़क किनारे बुधवार को पशु पैंठ लगती है। लेकिन अक्सर यहां मृत गोवंश फेंक दिए जाते हैं। कई बार युवा खुद मृत गोवंशों को गढ्ढा खोदकर दबवा चुके हैं। युवाओं ने चेतावनी दी की समस्या का समाधान नहीं निकला तो वह धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर गौरव, सागर, द्रोण, विवेक, मोनू, खालिद, विलसन, फारुख, विकास, अनुभव, शाहरुख आदि मौजूद रहे।