फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते पर जलभराव से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

बिनौली। शीतला बस्ती के रास्ते पर जलभराव व गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया।
बिनौली गांव में शीतला बस्ती के मार्ग पर कई माह से जलभराव हो गया है। इसके चलते तीन दर्जन से अधिक परिवारों को परेशानी हो रही है। इस बस्ती से जलनिकासी की कोई व्यवस्था नही होने के कारण समस्या बनी हुई है। बस्ती से सटे तालाब भी दशकों से गंदगी से अटा पड़ा है। जलभराव व गंदगी से आजिज सुभाष, देवेंद्र, अमित, राजपाल, सुमन, सतीश, रविंद्, वीरसिंह, राजा, सुमेर आदि ने प्रदर्शन कर रोष जताया। ग्राम पंचायत सचिव रविंद्र यादव का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें