गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर हंगामा
दोघट (बागपत)। टीकरी गांव के ब्रजपाल पुत्र हेमराज के खेत में रविवार को गोवंश के अवशेष पड़े मिले। किसान ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर गोवंश के कुछ अवशेष उठाकर वहीं दबवा दिए। इसी दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रविंद्र जैन, महामंत्री पप्पन राणा, जिला सहमंत्री मनोज कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम को बुलवाकर नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए है। इस मामले में सौरव ने पांच लोगों को नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।