फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर तौल शुरु न होने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। कंडेरा गांव में सहकारी चीनी मिल रमाला के क्रय केंद्र बी पर तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। उन्होंने जल्द तौल शुरू न होने पर मिल परिसर में धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कंडेरा गांव में सहकारी चीनी मिल रमाला के तीन क्रय केंद्र हैं। किसानों का आरोप है कि गांव के बी क्रय केंद्र पर अभी तक तौल शुरू नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि तौल लिपिक तौल करने नहीं आ रहा है। किसानों ने गन्ने की छिलाई कर रखी है। तौल शुुरू न होने से गेहूं की बुवाई में देरी हो रही है। कई बार क्रय केंद्र की शिकायत मुख्य गन्ना अधिकारी से की चुकी है, मगर कोई समाधान नहीं हो रहा है। किसानों ने क्रय केंद्र पर हंगामा जल्द तौल शुरू कराने की मांग की। उन्होंने तौल जल्द शुरू न होने पर मिल परिसर में धरना शुरू करने की चेतावनी दी। इस मौके पर ओमवीर, राजेंद्र, राजवीर, सुनील, सचिन, किरणपाल मौजूद रहे। मुख्य गन्ना अधिकारी अजय कुमार का कहना है कि जल्द ही क्रय केंद्र पर तौल शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें