फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। शिकोहपुर गांव में रविवार को ग्राम पंचायत की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने को लेकर हंगामा हो गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवाया, लेकिन पुलिस के जाते ही फिर निर्माण शुरू कर दिया गया। जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत की भूमि अवैध रूप से निर्माण शुरू कराया। इसको लेकर कुछ ग्रामीणों ने विरोध करते हुए निर्माण कार्य को रुकवाने की कोशिश की। जिस पर हंगामा शुरू हो गया। ग्राम प्रधान उर्मिला ने इसकी शिकायत तहसीलदार बागपत व हल्का लेखपाल को दी, आरोप है कि कोई मौके पर नहीं पहुंचा। हंगामे की सूचना पर सीओ युवराज सिंह, इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे तो निर्माण करा रहे लोग फरार हो गए। जैसे ही पुलिस वहां से गई, फिर से निर्माण शुरू कर दिया गया। जिससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। प्रधान ने मामले की जानकारी डीएम राजकमल यादव को दी। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से हो रहे निर्माण बंद कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें