फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद दुकान का कनेक्शन काटने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। साप्ताहिक बंदी के दिन बंद दुकान का बिजली कनेक्शन काटने आई विद्युत निगम की टीम के सामने व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। उन्होंने दुकान खुलने पर दुकानदार को नोटिस देने की मांग की और फिर वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री संजय रुहेला, लोकेश गुप्ता, सचिन जैन, आशु गुप्ता ने बताया कि बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने से पहले दुकानदार को एक नोटिस जारी किया जाए। जिसमें निर्धारित अवधि में दुकानदार अपना बिल जमा कर सके और उसके बाद भी बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटा जाए। जहां व्यापारियों व विद्युत विभाग की टीम में नोकझोंक भी हुई और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जिसके बाद विद्युत निगम की टीम बिना कनेक्शन काटे ही वापस लौट गई।
--------
दुकान खुलने पर काटेंगे बकाएदारों कनेक्शन
शहर में 200 लोगों पर 35 लाख रुपये बकाया है, जिसमें कई दुकानदार भी हैं। जिन्हें नोटिस दे चुके हैं। बकाएदारों के कनेक्शन काटने बाजार में गए थे, जहां कुछ व्यापारियों ने विरोध किया। अब दुकान खुलने पर बृहस्पतिवार को बकाएदार दुकानदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। - रामबच्चन कुशवाह, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें