फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हड़ताल पर रहेंगे जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला बार एसोसिएशन की बैठक में तीन प्रकरणों में पुलिस की कार्यशैली पर आक्रोश जताया गया। अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह खोखर ने बताया कि बड़ौत के रहने वाले अधिवक्ता शशिकांत वत्स के मकान से चोरी हुआ माल पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई। इसके अलावा खेकड़ा की न्यू तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और अधिवक्ता द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने के मामले में सुनवाई नहीं की गई। बैठक में मंगलवार को हड़ताल रखने का निर्णय लिया गया। संचालन महामंत्री महेंद्र सिंह बंसल ने किया। मौके पर पवन कुमार, अर्जुन गिरी, विपिन कुमार, प्रशांत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें