बड़ौत। सीएचसी पर जांच कराने पहुंचे लोगों ने उस समय हंगामा खड़ा कर दिया, जब स्वास्थ्य कर्मियों ने एंटीजन किट खत्म होने की बात कहकर घर लौटने को कहा।हालांकि सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने हस्तक्षेप कर मरीजों को समझा-बुझाकर शांत किया।
दरअसल बड़ौली, बड़ौत, जौनमाना, ढ़िकाना, मलकपुर आदि सहित अन्य जगहों से काफी संख्या में लोग शुक्रवार को सीएचसी पर जांच कराने पहुंचे। इस दौरान मात्र 110 लोगों की ही जांच हो पायी, तभी एंटीजन किट खत्म हो गयी। वहां पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने लाइन में लगे लोगों को किट खत्म होने की बात कहकर वापस जाने के लिए कहा तो लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि पिछलें दो-तीन दिनों से लगातार सीएचसी पर जांच कराने के लिए आते है, लेकिन रोजाना एंटीजन किट खत्म होने की बात कही जाती है।