फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के विवाद में जिला अस्पताल के बाहर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल के बाहर बृहस्पतिवार को रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच खूब खींचतान हुई। एक युवक को जबरदस्ती बाइक पर बैठाने का प्रयास किया गया, जो बचने के लिए किसी तरह छूटकर जिला अस्पताल में घुस गया। जिसको लेकर घंटों हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

बड़ौत के रहने वाले नफीश ने बताया कि इरशाद ने उससे 12 लाख रुपये उधार लिये थे। इस मामले में बृहस्पतिवार को कचहरी में अधिवक्ता के पास से आये थे। जहां से इरशाद भाग गया। उधर, इरशाद का आरोप है कि उस पर नफीश के पांच लाख रुपये उधार हैं, जिसे चुकाने के लिए वह अपना मकान बेचना चाहता है। आरोप है कि उसका पूरा मकान कब्जाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी ने जानकारी होने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें