फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बोर्ड बैठक में बैठने से एतराज पर सभासद पतियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नगर पालिका कार्यालय में प्रथम बोर्ड बैठक में वार्ड सभासद पतियों को बैठने से रोका गया तो उन्होंने हंगामा कर दिया। बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर पालिका कार्यालय से बाहर निकल गए। इसके बाद पालिका प्रशासन उनके सामने नतमस्तक नजर आया। बाद में शासन-प्रशासन के आदेशों को दरकिनार कर सभी सभासद पतियों को पालिका बोर्ड बैठक में भाग लेने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन

कांधला नगर पालिका परिषद की बोर्ड की प्रथम बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई। प्रथम बोर्ड बैठक में सभी नवनिर्वाचित सभासदों का परिचय प्राप्त कर जीत की बधाई दी। उसके बाद बैठक में सडक, जल निकासी, पेय जल, तथा अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किए गए। नगर पालिका परषिद कांधला की प्रथम बोर्ड बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों में सड़क निर्माण, पेय जलापूर्ति, पथ.प्रकाश आदि जैसी नागरिक एवं जनकल्याणकारी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही अन्य जनहित के मुद्दों ने प्रमुख रूप से बोर्ड ने सहमति दी। इस पहली बैठक में पालिकाध्यक्ष नजमुल इस्लाम में मुख्य रूप से आय-व्यय 2023-24 की स्वीकृति पर विचार के साथ नगर के विभिन्न स्थानों पर नए नलकूपों का अधिष्ठापन व पाइप लाइन विस्तार आदि पर प्रस्ताव रखे गए। इस दौरान बजट के दौरान आय पक्ष में 319290000 रुपये और व्यय पक्ष में 294350000 रुपये का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सर्वसम्मिति से पास किया गया। वार्डों सभासदों ने पालिकाध्यक्ष नजमुल इस्लाम को अपने - अपने वार्डों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निस्तारण की मांग की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार लिपिक अकरम अंसारी, अशोक कुमार, अमरीश कुमार, आरिफ के साथ वार्ड सभासद वकील, कय्यूम जंग, विक्रांत डंगोरिया, गौरव सैनी यशु, वकील, मोहिद बेग, प्रदीप कुमार, अरूण कुमार गर्ग, जुनैद, मुस्तफा जंग, सादिक, मनीष कुमार, अफजाल अली, जावेद खान, इस्माइल आदि वार्ड सभासद मौजूद रहे। मामले को लेकर अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार का कहना है कि बोर्ड बैठक में कितनी महिला सभासद मौजूद थी उनके पास उसकी जानकारी नहीं है, वह इसे देखकर ही बता पाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें