फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ग्रामीणों की मांग पर सरोरा में कराई नाले की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। ग्रामीणों की मांग पर सोमवार को सरोरा गांव में नाले की सफाई कराकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराई गई। गांव के दो लोगों ने मिट्टी डाल कर नाला रोक दिया था, जिससे गांव के पानी की निकासी नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

सरोरा के ग्राम राजपाल, अजब सिंह, सूरजपाल, राजकुमार, फेरू सिंह सहित अन्य लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर नाले की सफाई की मांग की थी। उनका कहना था कि गांव के दो लोगों ने नाले में मिट्टी डाल दी है, जिससे पानी की निकासी की समस्या हो गई है। गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है और बारिश होने पर समस्या बढ़ जाएगी। ग्रामीणों मांग पर सोमवार को ग्राम प्रधान ने जेसीबी मशीन से नाले की मिट्टी बाहर निकलवाकर पानी की निकासी कराई। ग्राम प्रधान राजीव ने बताया कि पानी निकासी के लिए जेसीबी से नाले की सफाई कराकर समस्या का समाधान करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें