फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला पंचायत की बैठक में हंगामा, रालोद और भाजपा के सदस्य भिड़े

Wed, 01 Feb 2023 08:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिला पंचायत में समितियों के सदस्य बदलने के लिए मंगलवार को बैठक हुई। वहां रालोद और भाजपा के सदस्य भिड़ गए। वहीं, अध्यक्ष पर विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाकर खूब हंगामा किया। विरोध के बावजूद समितियों में बदलाव किया गया। वहीं, विकास कार्यों की जांच पूरी होने पर बोर्ड बैठक बुलाने की बात कही।

जिला पंचायत में शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति, जल प्रबंधन समिति, नियोजन और विकास समिति हैं। इन समितियों में छह-छह सदस्य होते हैं और हर साल एक तिहाई सदस्यों को बदला जाना जरूरी है। इसके लिए ही जिला पंचायत में सोमवार को बैठक बुलाई गई। जहां भाजपा के सदस्य मनुपाल बंसल, रवींद्र बली, लक्ष्मण, डाॅ. जयकुमार ने विरोध करते हुए कहा कि जब एक साल में समितियों की बैठक तक नहीं कराई गई तो उनको बनाने का कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि किसी भी वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है। अध्यक्ष ममता किशोर के घर में प्रस्ताव तैयार करके फाइलों पर हस्ताक्षर किए जाते हैं। भाजपा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर जिला पंचायत के विकास कार्यों की जांच चल रही है। वह जांच पूरी होने तक बैठक पर रोक लगाई गई थी। इसको लेकर वहां हंगामा होने लगा और रालोद के सदस्य सुभाष गुर्जर प्रमुख, बसंत तोमर एवं भाजपा सदस्य भिड़ गए। वहां हंगामा बढ़ने पर भाजपा के सदस्य बैठक से बाहर जाने लगे, लेकिन उनको अन्य सदस्यों ने बैठाया। भाजपा सदस्यों ने जिला पंचायत की जांच पूरी होने के बाद ही समितियों के गठन की बात कही, लेकिन अध्यक्ष ममता किशोर ने कोरम पूरा होने के कारण समिति गठन का प्रस्ताव पास करने की घोषणा कर दी। इस दौरान प्रविंद्र तोमर, बबली, संजय डीलर, सीमा, गीता, धनपाल, सुनीता, जैतून, साक्षी आदि मौजूद रहे।

अध्यक्ष और सदस्यों के पति को बैठक से बाहर रखा
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में अधिकतर सदस्यों के पति, भाई, ससुर मौजूद रहते थे। इस बार समितियों में सदस्य बदलने के लिए हुई। इसमें किसी के पति को शामिल नहीं होने दिया गया तो अन्य परिजन भी बैठक से बाहर रखे गए। इसके साथ ही भाजपा के सदस्यों ने मामला उठाया कि जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष ममता किशोर के पति जयकिशोर को नहीं आने दिया जाए। इस पर यह सहमति बनी कि वह केवल अपनी पत्नी ममता किशोर को छोड़ने व लेने आएंगे।
विज्ञापन


झगड़े की आशंका को देखते हुए पुलिस बल मौजूद रहा


जिला पंचायत की बैठक में झगड़ा होने की आशंका थी और इसके लिए ही अपर मुख्य अधिकारी चंद्रवीर सिंह ने एसपी को पत्र लिखकर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। जिसको देखते हुए सीओ खेकड़ा विजय चौधरी, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ जिला पंचायत कार्यालय में मौजूद रहे।


इस तरह बनाई समितियां
नियोजन एवं विकास समिति
-ममता किशोर-सभापति
-जैतून
-गीता धामा
-प्रविंद्र
-जयकुमार
-रीता

निर्माण कार्य समिति
-साईदा-सभापति
-सुनील कुमार
-रीता
-बसंत तोमर
-जैतून
-बबली देवी
-
प्रशासनिक समिति
-ममता किशोर-सभापति
-सीमा
-सुनीता
-सुनील कुमार
-मनुपाल बंसल
-सुभाष

शिक्षा समिति
-डाॅ. जयकुमार-सभापति
-प्रविंद्र
-धनपाल
-महबूब अल्वी
-रविंद्र कुमार
-बबली देवी
-
स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति
-मनुपाल बंसल-सभापति
-धनपाल
-सीमा
-महबूब अल्वी
-मिथलेश
-बबली देवी

जल एवं प्रबंध समिति
-सीमा-सभापति
-साक्षी देवी
-सुभाष
-लक्ष्मण
-बबली देवी
-बसंत तोमर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें