फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य न कराने का आरोप लगा सभासदों का बोर्ड बैठक में हंगामा

विज्ञापन
बागपत नगर पालिका में बैठक के दौरान हंगामा कर रहे सभासदों को समझाते चेयरमैन राजुद्दीन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
विकास कार्य न कराने का आरोप लगा सभासदों का बोर्ड बैठक में हंगामा
विज्ञापन

बागपत। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों ने विकास कार्य न कराने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद पाली, हमीदाबाद व सिसाना गांव के विकास के लिए डीपीआर तैयार करने पर मंथन किया गया। जहां तहसील के पास 14 लाख रुपये से पार्क बनाया जाएगा, वहीं बोर्ड बैठक में 60 लाख से विकास कार्य कराने का प्रस्ताव पास हुआ।
नगर पालिका के सभागार में मंगलवार को बोर्ड बैठक हुई। जहां सभासद इरशाद उर्फ नन्हे ने वार्ड में विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया। सभासद का कहना है कि उन्होंने केतीपुरा मोहल्ले में कई बार गड्ढे भरवाने, सड़क बनवाने व सफाई के लिए पत्र भी दिए, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। सभासद तेजपाल ठाकुर ने कहा कि उनके वार्ड की समस्याओं का भी समाधान नहीं कराया गया। जिससे वार्ड में रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट व संचालन ईओ राजेश राणा ने किया। बैठक में सभासद सत्यपाल उपाध्याय, समीना, अतीक, संतलेश, राजेश, विकास शर्मा, सुषमा, आकाशदीप, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
सभासदों ने ईओ पर लगाया फोन रिसीव नहीं करने का आरोप
बोर्ड बैठक में सभासदों ने सफाई को लेकर हंगामा किया और ईओ पर फोन रिसीव नहीं करने का आरोप लगाया। सभासद इरशाद उर्फ नन्हे का कहना है कि सफाई के लिए कई बार ईओ को वार्ड में बुलाया गया, लेकिन एक बार भी नहीं आये।
विज्ञापन

---
14 लाख रुपये से बनेगा पार्क, 60 लाख रुपये से विकास कार्य होंगे
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में शहर में नाली, खडंजे, चैनल लगाने, खराब हैंडपंप रिबोर कराने, लाइटें व उपकरण मंगवाने के लिए 60 लाख रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। वहीं तहसील के पास खाली जमीन पर पार्क बनवाने की तैयारी है। इसके लिए करीब 14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

बागपत नगर पालिका में अपने वार्ड की समस्या रखते सभासद- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें