फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केन्द्र पर गन्ना न तोले जाने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। तितरौदा व नंगला रवा गांव के गन्ना क्रय केंद्रों पर कई दिनों से गन्ने की तौल नहीं होने पर शनिवार को किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने मिल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप भी लगाया। तितरौदा व नगला रवा गांव में बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल किनौनी के गन्ना क्रय केंद्र लगे हैं। जिन पर कई दिनों से तौल नहीं हो रही है। किसानों का कहना है कि अभी खेतों में काफी गन्ना खड़ा है। गन्ना तुलवाने के लिए क्रय केंद्रों पर सुबह से ही बुग्गी और ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी लाइन लग गयी थी। लेकिन वहां कोई भी तौल लिपिक तौल नही पहुंचा। जिसके बाद किसान भड़क गए। जिसके बाद तौल लिपिकों को भेजकर तौल कराई गई। इस दौरान नेपाल, सतपाल, संजीव कुमार, अमित कुमार, करण सिंह, चरण सिंह, अजय कुमार, मुकेश कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें