फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों का क्रय केंद्र पर हंगामा

विज्ञापन
दाहा गांव में गन्ना बकाया भुगतान की मांग को लेकर क्रय केंद्र पर हंगामा करते किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। दाहा गांव में भैसाना चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र सी पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने हंगामा किया। उन्होंने लिपिक को बंधकर बनाकर तौल बंद करा दी। किसानों ने बकाया भुगतान न होने तक तौल शुरू नहीं होने देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसान उत्पादक संघ एफपीओ बिनौली के सभापति देवेंद्र राणा के नेतृत्व में किसानों ने दाहा गांव में भैसाना चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र सी पर हंगामा किया। किसानों का कहना था कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग करने पर अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं।
किसानों ने तौल लिपिक विकास कुमार को बंधक बनाकर तौल बंद करा दी। किसानों ने पहले बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने और बाद में तौल चालू करने की मांग की। किसानों ने दो घंटे बाद तौल लिपिक को बंधन मुक्त किया। किसानों ने गन्ना भुगतान न होने तक तौल न होने देने की चेतावनी दी। इस मौके पर यशवीर राणा, डॉ. अशोक, सतवीर, बेगराम, सतपाल, जगपाल, अमरपाल राणा, ओमप्रकाश, सोमपाल, बृजभान, संजय, हरवीर, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें