फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित --रालोद के छपरौली प्रत्याशी के विरोध में दिल्ली में जयंत के आवास पर हंगामा

विज्ञापन
बागपत जिले की छपरौली विधानसभा सीट के प्रत्याशी के विरोध में दिल्ली में चौधरी जयंत सिंह के आवास पर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। रालोद के प्रत्याशी घोषित होते ही विरोध शुरू हो गया है। छपरौली के प्रत्याशी के विरोध में मंगलवार को लोगों ने दिल्ली में चौधरी जयंत सिंह के आवास पर हंगामा किया। उन्होंने प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर जयंत सिंह के आवास पर दिनभर डेरा डाले रखा। लोगों ने चौधरी जयंत से यहां तक कह दिया कि अगर प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तो वे पंचायत करके प्रत्याशी उतारेंगे और उसे जीतने के बाद यहां लेकर आएंगे। इसके बाद चौधरी जयंत ने प्रत्याशी को लेकर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रालोद के छपरौली विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करते ही क्षेत्र के लोगों व कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। प्रत्याशी के विरोध में मंगलवार सुबह ही गाड़ियों में सवार होकर सैकड़ों लोग दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के आवास पर पहुंच गए। वहां लोगों ने प्रत्याशी के विरोध में हंगामा किया और प्रत्याशी को बदलने की मांग की गई। लोगों ने चौधरी जयंत सिंह से कहा कि यदि छपरौली सीट पर प्रत्याशी नहीं बदला गया तो वहां रालोद को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसके अतिरिक्त रालोद के कुछ नेता भी अंदरूनी विरोध कर रहे हैं, जिससे रालोद की परेशानी बढ़ सकती है।
लोग बोले नहीं बदला तो पंचायत करके प्रत्याशी उतारेंगे
दिल्ली में चौधरी जयंत सिंह के आवास पर पहुंचे भोपाल सिंह, राममेहर, गय्यूर, जयभगवान, श्रीभगवान, विवेक, उज्ज्वल सिंह, कृपाल सिंह, जितेंद्र राणा, अशोक राणा, सतवीर, भूरा प्रधान, संजू ने कहा कि जिस प्रत्याशी को उतारा गया है, उसका पिछला कार्यकाल ठीक नहीं रहा। इसके अतिरिक्त अन्य आरोप भी लगाए गए। इसके साथ ही कहा कि यदि प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तो क्षेत्र के लोग पंचायत करके प्रत्याशी उतारेंगे। उसे जीत दिलाकर आपके पास लेकर आएंगे तो उसे तब रालोद में शामिल कर लेना। चौधरी जयंत सिंह ने लोगों की यह बात सुनकर कहा कि वह अभी इस पर विचार कर रहे हैं। वहीं, चौधरी जयंत सिंह ने छपरौली क्षेत्र के टिकट के सभी दावेदार भी बुलवाए और उनके साथ भी छपरौली की स्थिति को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें