फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पर्ची बनाने में देरी पर जिला अस्पताल में मरीजों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में पंजीकरण में देरी होने पर मरीजों ने हंगामा किया। उन्होंने पंजीकरण खिड़की और कर्मचारी बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा स्मार्ट फोन नहीं रखने वाले मरीजों के लिए पर्ची बनाने की अलग से व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि अस्पताल में ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था शुरू कराई गई है। अधिकांश मरीजों पर एंड्रायड फोन नही है, जिससे मरीजों को घंटों तक लाइन में लगने के लिए विवश होना पड़ रहा है। एंड्रायड फोन नहीं होने से अस्पताल में मरीजों को भटकना पड़ रहा है। उन्होंने ऐसे मरीजों के लिए अलग से पंजीकरण कराने के लिए कर्मचारियों की व्यवस्था कराने की मांग की। हंगामा होने पर पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
सीएमएस डॉ. एसके चौधरी का कहना है कि ऑनलाइन पंजीकरण कराने में थोड़ा समय लग रहा है। लोगों की परेशानी न हो, इसके लिए पांच अन्य कर्मचारियों को पंजीकरण खिड़की पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें