फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गौरीपुर में ऊर्जा निगम की टीम को मारपीट कर भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गौरीपुर जवाहरनगर गांव में राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर गांव से भगा दिया। कोतवाली में अवर अभियंता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सरूरपुरकलां गांव के बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता गणेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को संविदाकर्मियों के साथ गौरीपुर जवाहरनगर गांव में राजस्व वसूली कैंप लगाया। जहां बकायेदारों से राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया गया और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ छापा मारा गया। गांव के कुछ लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा किया और संविदाकर्मी सुभाष की पिटाई कर दी। बीच बचाव कराने पर अवर अभियंता के साथ भी धक्कामुक्की कर गाली गलौज की गई। ग्रामीणों ने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें