बड़ौत। शिक्षा महानिदेशक विजय करन आनंद ने बीएसए को निर्देश दिए है कि अब हर माह बैठक कराई जाए। बैठक के संबंध में सभी जानकारी प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड की जाएं। बता दें कि परिषदीय स्कूलों में तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक और विभागीय लिपिकों की होती थी। इसे लेकर शासन ने बैठक करने के निर्देश दिए है। ताकि बैठक में मिलने वाले सुझाव पर अमल किया जा सके। मगर, विभागीय अधिकारी और कर्मचारी ने शासन के निर्देशों को दरकिनारे कर दिया। इसी को देखते हुए शिक्षा महानिदेशक ने आदेश जारी किए है। इनमें बैठक नहीं करने वाले के अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में एबीएसए विनोद वर्मा नेे आदेश के बारे में सभी को अवगत करा दिया गया है। शासन के निर्देशों के अनुसार ही काम किया जाएगा।