बागपत। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। मंगलवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने परीक्षा को लेकर सेक्टर, स्टेटिक और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिले में 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा दो-दो वाह्य केंद्र व्यवस्था और परीक्षा सहायक नियुक्त किए गए हैं। इनके अलावा केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा को लेकर मंगलवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक की परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से पूर्व सभी तैयारी पूरी करने, केद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वाइस रिकाॅर्डर सहित सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए।