फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसआईबी ने छापा मारा, पर पांच मिनट में पूरी की जांच, लखनऊ तक पहुंचा था मामला, सामने आई ये बड़ी बात

Fri, 24 Mar 2023 03:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : बिलों की गड़बड़ी का मामला लखनऊ पहुंचा तो एसआईबी की टीम ने बीड़ी एजेंसी पर छापा मारा। लेकिन पांच मिनट में ही टीम ने जांच पूरी कर ली।
विज्ञापन
जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में अतर सैन जयचंद के नाम से संचालित बीड़ी एजेंसी पर जीएसटी चोरी और बिलों की गड़बड़ी की शिकायत लखनऊ पहुंचने पर जीएसटी विभाग की एसआईबी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन ब्रांच) टीम पहले दुकान और फिर गोदाम पर पहुंची। मगर गोदाम की जांच टीम ने मात्र पांच मिनट में मात्र एक बंडल खोलकर कर दी। जांच के बाद दो घंटे तक टीम व्यापारी के घर पर बैठी रही और वापस लौट गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विभाग की एसआईबी ब्रांच मेरठ से एक टीम नगर की कोताना रोड पर स्थित बीड़ी एजेंसी पर पहुंची। यहां पर थोड़ी देर रुकने के बाद टीम बावली रोड पर अतर सैन जयचंद नाम से बीड़ी के गोदाम पर लगभग 11:27 बजे पर पहुंची। टीम ने यहां पर जांच मात्र पांच मिनट में कर ली। उसके बाद गोदाम के ठीक सामने व्यापारी के घर में लगभग 11:32 बजे पर पहुंची। उसके बाद लगभग 1:20 बजे पर घर के बाहर निकली।

असिस्टेंट कमिश्नर सुनील निर्मल ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि जीएसटी चोरी के अलावा बिल में काफी गड़बड़ी की जा रही है। इन शिकायतों की क्रॉस जांच के बाद गठित एसआईबी के अधिकारी छापा मारने पहुंचे थे। टीम में डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र आर्य, डिप्टी कमिश्नर गौरव प्रताप सिंह व स्थानीय अधिकारी के रूप में एसिस्टेंट कमिश्नर विकास पंवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये कैसी मां: प्रेमी संग मिलकर अपने दो बच्चे मार डाले,हत्या से पहले मासूमों के हाथ-पैर बांध डाला था बेड के अंदर

विज्ञापन

उधर सोनू तोमर, मोहित, योगेश तोमर, कपिल, पुनीत जैन आदि लोगों का आरोप है कि जांच के नाम पर खानापूर्ति की गई है। उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की।

सभी कागजात दिखाए गए
एजेंसी के मालिक सुभाष चंद जैन ने बताया कि टीम आई थी। कोई गड़बड़ी नहीं मिली। टीम ने जो दस्तावेज और कागजात मांगे वो सभी दिखाए गए हैं। झूठी शिकायत की गई थी।

यह भी पढ़ें: डबल मर्डर की ऐसी वारदात: कांप उठेगी रूह, थाने पहुंचा पूर्व पार्षद सऊद, बोला- नहर में फेंकीं दोनों की लाशें

बीड़ी की एजेंसी की एक गाड़ी पकड़ी गई थी, जिसके आधार पर ही बड़ौत में स्थित अतर सिंह जयचंद एजेंसी पर टीम ने पहुंचकर जांच की। अभी जांच की जा रही है। इसकी दिल्ली की एक फर्म से खरीदारी होती है, जबकि माल कोलकाता से आता है। एक लाख तक की अनियमितता सामने आ रही है, बाकी जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आरके त्रिपाठी, ज्वॉइंट कमिश्नर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें