फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-हरियाणा सीमा पर लगाए पिलर तोड़े

Sun, 17 Apr 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फैजपुर निनाना गांव स्थित यमुना खादर में तोड़ा गया पिलर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में यूपी और हरियाणा सीमा को लेकर वर्षों से चले आ रहे विवाद का समाधान कराने के लिए सोनीपत और बागपत के अधिकारियों ने लगवाए गए दो पिलरों को दो दिन में ही असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। सूचना से प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। इस मामले में ग्राम फैजपुर निनाना के प्रधान ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
  ग्राम फैजपुर निनाना के किसानों ने रेत खनन के विरोध में हंगामा किया तो सोनीपत और बागपत के अधिकारियों ने पैमाइश कर पिलर लगवा दिए। इससे हरियाणा और यूपी की सीमा का पता चल सके। अधिकारियों और किसानों में इसकी सहमति भी बन गई। सिर्फ भूमि को किसानों के नाम दर्ज कराने का मामला ही रह गया था।
  शुक्रवार की रात में ही असामाजिक तत्वों ने पिलर संख्या 1147 और 1150 को तोड़ डाला। लोगों को शनिवार की सुबह पिलर तोड़े जाने की जानकारी हुई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। इससे प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

  तहसीलदार अशोक चौधरी ने बताया कि ग्राम फैजपुर निनाना के ही कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने के लिए लगाए गए पिलर को तोड़ा है। ऐसे लोग ही सीमा विवाद को सुलझाने नहीं दे रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। इस संबंध में ग्राम फैजपुर निनाना के प्रधान हरेंद्र चौधरी ने दो लोगों पर पिलर तोड़ने का संदेह जता बागपत कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें