सूचना पर पहुंची पुलिस और एकत्र ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में सुबह करीब 10 बजे गुड्डन अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। तभी पास ही रहने वाला प्रेमी सत्यनाम वहां पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के तमंचे से उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवती लहूलुहान हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद सत्यनाम अपने घर पहुंचा। घर के अंदर नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
ये भी देखें...
Meerut: कॉलेज में प्रेमी पर किया कमेंट तो प्रेमिका ने छात्रा को बेल्ट से पीटा, तमाशबीन बनी भीड़, देखें वीडियो
अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार चौहान, सीओ विजय कुमार और जांच अधिकारी मनोज चहल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से तमंचा बरामद कर लिया गया है। पुलिस प्रेम-प्रसंग और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।