फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिम कार्बेट घूमने जा रहे बागपत के आईटी इंजीनियर समेत चार की मौत, कैंटर में टकराई तेज रफ्तार कार

Sun, 12 Jul 2026 01:37 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: दिल्ली स्थित आईटी कंपनी के मालिक अभिषेक अग्निहोत्री समेत कर्मचारी कार में सवार होकर जा रहे थे, रामपुर के पास हादसा हो गया। कंपनी मालिक समेत चार युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
कार्तिक की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के टांडा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में आईटी कंपनी के मालिक अभिषेक अग्निहोत्री (30) और कर्मचारी कार्तिक (24) नीरज (24) और गुलबुद्दीन (35) की मौत हो गई। जबकि इनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्तिक बागपत के थे, जबकि बाकी सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। ईको कार सवार ये सभी लोग उत्तराखंड के रामनगर में जिम कार्बेट पार्क घूमने जा रहे थे। 
विज्ञापन

शनिवार तड़के करीब पांच बजे कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टकरा गई। कार को खुद अभिषेक चला रहे थे। माना जा रहा है कि उन्हें नींद की झपकी आई और कार अनियंत्रित होकर कैंटर में घुस गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। कटर से कार को काटकर चारों शव और घायलों को बाहर निकाला गया है। घायलों को पहले रामपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, बाद में सभी को दिल्ली रेफर कर दिया गया। 
 

दरअसल दिल्ली की इंडियन शॉप कंपनी व ऑन वर्ड कंपनी के कर्मियों ने दो कारों से कार्बेट नेशनल पार्क घूमने का प्लान बनाया था। आईटी कंपनी के यह सभी लोग उत्तराखंड के रामनगर जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे टांडा में एक कैंटर पहले से ही सड़क के किनारे खड़ा था, जिसके चालक, परिचालक कोतवाली से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित दुकान पर जाकर चाय पीने लगे। इसी बीच आई ईको कार पीछे से कैंटर से ठकरा गई। संभवत: कार की रफ्तार तेज थी और टक्कर लगते ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 
 

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चौथे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार को खुद इंडियन शॉप कंपनी के मालिक अभिषेक अग्निहोत्री ही चला रहे थे। एसपी रामपुर सोमेंद्र मीणा के मुताबिक, दो कारों में सवार होकर कुल 12 कर्मचारी दिल्ली से रामनगर के लिए रवाना हुए थे। हादसे का शिकार हुई कार में सात और दूसरी में पांच लोग सवार थे। प्रथमदृष्टया यही लग रहा है कि कार चालक को झपकी लग गई, जिसके कारण कार सड़क के किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। 
 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन

किसान के इकलौते बेटे थे कार्तिक त्यागी, गांव लाकर किया अंतिम संस्कार
बागपत के बिनौली स्थित फजलपुर सुंदरनगर गांव के आईटी इंजीनियर कार्तिक राजपूत (24) की शनिवार सुबह रामपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में कार्तिक सहित चार लोगों की जान गई। फजलपुर सुंदरनगर में कार्तिक का अंतिम संस्कार किया गया।
किसान योगेश राजपूत के इकलौते बेटे कार्तिक राजपूत नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। कार्तिक की मौत की सूचना मिलने पर फजलपुर गांव से उनके परिवार वाले और ग्रामीण रामपुर पहुंचे। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया। कार्तिक के परिवार में उनके पिता योगेश, मां संगीता, बहन आयुषी, पत्नी भारती और बेटी काशवी हैं।

ये भी देखें...
Baghpat: दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन में सीट को लेकर झड़प, स्टेशन पर उतरकर चले लात-घूंसे, महिला यात्री भी शिकार

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें