फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल हुए दो गोकश, कार व तमंचे बरामद, फायरिंग कर भाग रहे थे शातिर

Tue, 23 May 2023 06:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बागपत में मुठभेड़ : गोकशी करने वाले गोकश पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर भाग रहे थे लेकिन, पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो गोकश घायल हो गए। पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गोकश गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में नैथला के जंगल में गोकशी करने वाले गोकशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोकशों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने भी गोली चलाई। वहीं, गोली लगने से 15 हजार रुपये के इनमी समेत दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों समेत चार गोकशों को गिरफ्तार किया है, जबकि गोली लगने से मुख्य आरक्षी भी घायल हो गया।

विज्ञापन


नैथला गांव के जंगल में गोकशी कर गोमांस कार में डालकर ले जाने की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग की। बताया गया कि कार सवार गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। जिसमें गोकशों की गोली लगने से मुख्य आरक्षी विकास कुमार घायल हो गए। उधर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में 15 हजार रुपये के इनामी गोकश जावेद और उसका साथी राजा अली निवासी मुस्तफाबाद घायल हो गया। 

वहीं, पुलिस ने घेराबंदी कर जावेद, राजा अली, फरमान और सलमान निवासी मुस्तफाबाद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस को चकमा देकर उनके साथी साबिर, साकिर और महताब भागने में कामयाब हो गए। एएसपी मनीष मिश्र ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी और गोकशों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। गिरफ्तार किए गए जावेद पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जिसके खिलाफ गोकशी के तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जीएसटी विभाग ने मेरठ-बागपत में पकड़ीं 40 फर्जी फर्में, व्यापारियों में मची खलबली, 30 जून तक होगी छापामारी
विज्ञापन


शरण देने वाली को भी बनाया आरोपी
एएसपी मनीष मिश्र ने बताया कि गोकशों को रूबी नाम की महिला शरण दे रही थी। मुकदमे में शरण देने वाली महिला रूबी को भी आरोपी बनाया गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए लगी भीड़, समय सारिणी जारी, गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें