फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी समेत दो गोकशों को गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने घायल दो गोकशों समेत चार को गिरफ्तार किया, तीन भागे
विज्ञापन

-नैथला मोड़ पर हुई मुठभेड़, गोमांस, दो कार, तमंचे और कारतूस बरामद
फोटो 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नैथला के जंगल में गोकशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से 15 हजार रुपये का इनमी समेत दो घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों समेत चार गोकशों को गिरफ्तार किया है। वहीं गोली लगने से मुख्य आरक्षी भी घायल हो गया।
नैथला गांव के जंगल में गोकशी कर गोमांस कार में डालकर ले जाने की पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची तो कार में सवार गोकशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से मुख्य आरक्षी विकास कुमार घायल हो गया। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें 15 हजार रुपये का इनामी जावेद और उसका साथी राजा अली निवासी मुस्तफाबाद दिल्ली घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर जावेद, राजा अली, फरमान और सलमान निवासी मुस्तफाबाद दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। वहीं साबिर, साकिर और महताब भाग निकले। एएसपी मनीष मिश्र ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी और गोकशों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। गिरफ्तार किए गए जावेद पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके खिलाफ गोकशी के तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


शरण देने वाली महिला को भी बनाया आरोपी
एएसपी मनीष मिश्र ने बताया कि गोकशों को रूबी नाम की महिला शरण दे रही थी। मुकदमे में शरण देने वाली महिला रूबी को भी आरोपी बनाया गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गोकश ने गोली लगने पर भी नहीं छोड़ी टोपी
गोकशी करने वालों के साथ मुठभेड़ हुई तो एक गोशक के पैर में गोली लग गई। लेकिन उसके बाद जिस तरह से गोकश को पुलिस कर्मी पकड़कर ले जाते दिख रहे हैं, उससे लग रहा है कि गोकश को पैर में गोली लगने के बाद भी अपनी टोपी की ज्यादा चिंता थी। क्योंकि उसे पुलिस कर्मी दोनों तरफ से कंधों से पकड़कर लेकर आ रहे हैं और गोकश ने अपने एक हाथ में टोपी पकड़ी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें