फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बागपत में कोरोना के साथ पैर पसार रहा जानलेवा बुखार, तीन दिन में आठ की हो चुकी है मौत

Thu, 22 Apr 2021 09:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • कोरोना से 20 दिन में तीन, बुखार से तीन दिन में 8 मौत 
  • पिछले तीन दिन में अचानक बढ़ गया बुखार से मौत का आंकड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच जिले में बुखार से मरने के मामले भी तेजी से बढ़ गए हैं। तीन दिन में ही बुखार से आठ लोगों की जान चली गई। जबकि कोरोना संक्रमण से इस माह तीन मौत हुई हैं। अचानक बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़ने पर जहां लोगों में दहशत है, वहीं स्वास्थ्य विभाग अभी तक भी इससे अनभिज्ञ है। 

विज्ञापन


बुखार से ज्यादातर मौत मेरठ के अस्पतालों में हुई हैं। मरने वालों की संख्या खेकड़ा क्षेत्र में ज्यादा है। यहां तीन दिन में ही चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा चांदीनगर में दो और अमीनगर सराय में एक मौत बुखार से हुई है।

एक-दो मामलों में शव का अंतिम संस्कार मेरठ में ही कर दिया गया। जबकि एक युवक के शव का कोविड प्रोटोकॉल के तहत चांदीनगर क्षेत्र में आया था। मरने वाले लगभग सभी लोगों की कोविड जांच भी नहीं कराई गई। परिजनों ने गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे
मौसम में बदलाव के कारण पिछले कुछ दिन में वायरल और बुखार के केस बढ़ गए हैं। निजी चिकित्सकों के यहां ऐसे मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। हालत बिगड़ने पर मरीजों को परिजन मेरठ ले जा रहे हैं। टेलीमेडिसिन सेवा में भी बुखार के मरीज चिकित्सकों से परामर्श ले रहे हैं। 

बुखार से मरने वालों की कोई सूचना स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। अप्रशिक्षितों से दवा लेकर लोग अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। इन मामलों को दिखवाएंगे। - डॉ. आरके टंडन, सीएमओ बागपत।

एक सप्ताह में 534 मिले संक्रमित 
बागपत जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। पिछले एक सप्ताह में 534 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। मार्च माह में 27 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और कुल 2361 केस थे।

अप्रैल माह में 835 लोग संक्रमित हुए। अब जिले में कुल संक्रमित 3185 हैं और 550 से अधिक सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने कहा कि मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें