फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई पर टूट पड़े ग्रामीण: खींचकर ले गए घर के अंदर, बंधक बनाकर पीटा, जातिसूचक शब्द भी कहे, भागकर बचाई जान

Mon, 04 Sep 2023 09:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत के एक गांव में जेई को बंधक बनाकर पीटा गया। इतना ही नहीं उन्हें जातिसूचक शब्द कहे गए और रंगभेद की टिप्पणी भी गई। इस दौरान जूनियर इंजीनियर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बागपत में जूनियर इंजीनियर को खींचकर पीटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बागपत जनपद में विद्युत विभाग के जेई को बंधक बनाकर पीटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये है मामला
छपरौली थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में गड़बड़ी के शक में मीटर बदलने गए जेई को घर में खींचकर मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहने, रंगभेद की टिप्पणी करने का मामला सामने आया। जिसमें जेई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, उपभोक्ता ने जेई पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। जिस पर पुलिस ने उपभोक्ता व उसके दो बेटों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुकुंदपुर बिजली घर पर तैनात जेई संतोष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने स्टाफ के साथ गांव में एक उपभोक्ता नरेंद्र के यहां मीटर बदलने के लिए गए थे। उनकी टीम पुराना मीटर उतारकर सील करने लगी और उपभोक्ता को मीटर की जांच कराने की जानकारी दी। 

आरोप लगाया कि उपभोक्ता ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहे और काला कहते हुए रंगभेद की टिप्पणी करनी शुरू कर दी। इसके बाद मकान के अंदर बंधक बनाकर मारपीट की गई। जहां उसे जान से मारने का प्रयास किया। उसने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। जिसके बाद अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार जायसवाल समेत अन्य अधिकारी थाने में पहुंचे। 

इस मामले में थाना प्रभारी रवि रतन ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। जिसके आधार पर नरेंद्र और उसके बेटों सोनू व मोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: डॉक्टर ने युवती से किया दुष्कर्म, वृद्धा की हत्या में पुलिस खाली हाथ, पढ़ें-क्राइम रिपोर्ट
विज्ञापन

जेई ने पुलिस को घटना की वीडियो सौंपी
जेई संतोष कुमार ने इस मामले में एक वीडियो पुलिस को सौंपी है। जिसमें कुछ लोग जेई के साथ गाली-गलौज कर रहे हैं और उसके साथ हाथापाई करते हुए जबरन खींचकर ले जा रहे है। उस वीडियो की भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो को जांच में शामिल करके कार्रवाई किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: आज रात 12 बजे से मेरठ में हो जाएंगे 33 थाने, नया थाना बना लोहियानगर, अंतर्गत आएंगे ये इलाके
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें