फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बड़ौत में नकली हार्पिक-लायजोल का बड़ा भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; दुकान सील, 150 से ज्यादा नकली बोतलें बरामद

Tue, 09 Dec 2025 11:04 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बड़ौत में कंपनी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली हार्पिक और लायजोल का बड़ा नेटवर्क पकड़ा गया। छापेमारी में 150 से अधिक जाली बोतलें जब्त हुईं और दुकान सील कर दी गई। दो आरोपी मौके से गिरफ्तार कर कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
नकली हार्पिक व लायजोल बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में कोताना रोड स्थित दुकान पर लंबे समय से नकली सफाई उत्पाद बेचने की शिकायत पर कंपनी टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान मौके से दो आरोपियों अनुज निवासी कोताना रोड और सचिन निवासी आवास-विकास कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


150 से अधिक जाली बोतलें जब्त, दुकान सील
छापे के दौरान हार्पिक और लायजोल के 150 से अधिक जाली उत्पाद बरामद किए गए। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा जांच करने पर सभी उत्पाद पूरी तरह मिलावटी व नकली पाए गए। इसके बाद पुलिस ने दुकान को तत्काल सील कर दिया।

यह भी पढ़ें: नीले ड्रम वाली मुस्कान का खौफ: पति बोला- विधवा मां का अकेला सहारा हूं, जोखिम नहीं लूंगा; पत्नी प्रेमी संग भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी को पहले से थी सप्लाई नेटवर्क की भनक
कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक राहुल चंदेलिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बड़ौत में नकली सफाई उत्पादों की थोक सप्लाई का गोरखधंधा चल रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस की मदद से दबिश डाली गई और बड़ी मात्रा में जाली माल बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया, कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज
जांच अधिकारी मनोज चहल ने बताया कि मौके से हार्पिक व लायजोल की कई कैटेगरी की 150 से ज्यादा नकली बोतलें मिलीं-
हार्पिक लाल 500 ml – 22 बोतल
हार्पिक 1 लीटर – 24 बोतल
लायजोल लाल 500 ml – 6 बोतल
लायजोल पीला 500 ml – 17 बोतल
हार्पिक 200 ml – 50 बोतल
हार्पिक 500 ml – 17 बोतल

कुल मिलाकर बड़ी मात्रा में नकली स्टॉक जब्त हुआ। थाना बड़ौत में कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63/65 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब सप्लाई चेन में जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें