फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत हादसे में आठवीं मौत... बेटे विपिन के बाद मां अंजू ने भी दम तोड़ा, दो मौतों से टूटा परिवार

Fri, 31 Jan 2025 10:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बड़ौत में निर्वाण महोत्सव के दौरान बांस-बल्लियों से बनाया गया मचान टूटने से सात लोगों की मौत उसी दिन हो गई थी। करीब 75 लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
अंजू जैन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ौत में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती अंजू जैन ने दम तोड़ दिया। हादसे वाले दिन अंजू जैन के बेटे की मौत हो गई थी। अंजू जैन पत्नी सुरेंद्र जैन का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मगर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 
विज्ञापन

 

बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर 28 जनवरी को यह दर्दनाक हादसा हुआ था। श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए कार्यक्रम का मंच टूट गया। इससे सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

बनाया गया था 65 फीट ऊंचा मंच
निर्वाण महोत्सव के तहत धार्मिक कार्यक्रम होना था, इसके लिए यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। मंच पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से मचान टूट गया। 
 
विज्ञापन

इनकी हुई मौत
हादसे में तरसपाल (66) पुत्र हुकमचंद गांधी रोड इमली वाली गली, अमित (35) पुत्र नरेश चंद, अरुण (48) पुत्र केशव राम, ऊषा (24)  पत्नी सुरेंद्र, शिल्पी (24) पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन (65) पत्नी सुरेश चंद की मौत हो गई थी। शुक्रवार को अंजू जैन ने भी दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें