फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के समर्थन में उतरी दांगी खाप, भारतीय नागरिकता दिलाने की उठाई मांग

Mon, 17 Jul 2023 07:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को पश्चिमी यूपी की खाप पंचायतों ने भी समर्थन दिया है। बागपत की दांगी खाप के चौधरियों ने सीमा हैदर को अपनाने की अपील की है और कहा है कि सीमा यहां आ ही गई है, तो उसे यहां की नागरिकता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
Seema Haidar - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ौत में खाप चौधरी ओमपाल सिंह दांगी ने कहा कि अवैध रूप से भारत में प्रवेश करना गलत है, लेकिन अब सीमा यहां आ ही गई है तो उसे यहां रहने की नागरिकता मिलनी चाहिए। इससे दो मजहबों के बीच दूरियां कम होंगी। उन्होंने सीमा हैदर का समर्थन किया।
विज्ञापन


वे सोमवार को चौधरी चरण सिंह संस्थान में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा सबका दिल खोलकर स्वागत किया है, कभी जाति-धर्म नहीं देखा।

उन्होंने कहा कि देशवासियों को सीमा को अपना लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन भारतीय किसान यूनियन के संरक्षक सदस्य चौधरी धर्मपाल सिंह दांगी ने किया।

इस मौके पर रालोद नेता डॉ. संजीव आर्य दांगी, चौधरी भीम सिंह दांगी, चौधरी तेजपाल सिंह दांगी, चौधरी अशोक कुमार दांगी, चौधरी यादराम दांगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें