सूचना पर इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा व सर्विसलांस टीम मौके पर पहुंची और उनके घेराबंदी की तो गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से 25 हजार का ईनामी गोस्तकर नफीस घायल हो गया।
जिससे देख उसके तीन साथ भाग खडे हुए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। सूचना पर सीओ युवराज सिंह भी मौके पर पहुंचे।
जिसके बाद घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। सीओ ने बताया कि आरोपी गोतस्कर नफीस पर बड़ौत कोतवाली में आठ मुकदमे हैं। काफी समय से पुलिस उसको पकड़ने की फिराक मेें थी। पुलिस ने वहां से एक तमंचा, एक खाली कारतूस, पशुओं को बेहोश करने वाला इंजेक्शन, सीरिज, गोवंश व सेंट्रो कार भी बरामद की है।