फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में घर में घुसकर कक्षा छह की छात्रा से दुष्कर्म, 24 साल का आरोपी गिरफ्तार; हिंदू संगठनों का हंगामा

Thu, 30 Jul 2026 07:14 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: जिले के एक गांव की 13 साल की लड़की घर पर अकेली थी, तभी गांव का ही युवक घर में घुस आया। उसने किशोरी के साथ गलत काम किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोघट क्षेत्र के एक गांव में कक्षा छह की छात्रा के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी इंतजार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता ने बुधवार रात थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि 27 जुलाई को जब उनकी 13 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी, तब गांव का ही 24 वर्षीय इंतजार घर में घुस आया। आरोप है कि इंतजार ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। 
 

इतना ही नहीं, आरोपी ने शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। धमकी के डर से छात्रा ने दो दिनों तक परिजनों को घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। बुधवार को जब वह रोने लगी, तब उसने अपनी आपबीती बताई, जिसके बाद पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और उन्होंने आरोपी इंतजार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी इंतजार को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। 

ये भी देखें...
Meerut: गंगा की तेज धारा में बहे 220 केवी लाइन के दो टावर, मेरठ-नहटौर ट्रांसमिशन लाइन बाधित; करोड़ों का नुकसान

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें