पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रशासन का मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने व मतगणना स्थल से आपराधिक इतिहास वालों को दूर रखने का दावा हवाई साबित हुआ है। दरअसल लुहारी गांव के हिस्ट्रीशीटर समेत तकरीबन एक दर्जन से अधिक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों को एजेेंट बना दिया है। इससे जहां गांव में तनाव है।
ग्रामीणों का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर व उसके गुर्गे मतगणना में गड़बड़ी करा सकते हैं। मामला संज्ञान में आने पर प्रशासनिक व पुलिस अफसर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ रहे हैं। उधर, ग्रामीणों ने एसडीएम, डीएम व अन्य अफसरों से हिस्ट्रीशीटर के मतगणना स्थल पर प्रवेश पर रोक लगाए जाने की मांग उठाई।