फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत जेल के जेलर रहे जितेंद्र कुमार को बड़ी राहत, महिला अधिकारी से दुष्कर्म की धारा हटी

Mon, 13 Oct 2025 11:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: जिला जेल की महिला अधिकारी ने जनवरी में तत्कालीन जेलर के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के दौरान दुष्कर्म की धारा हटा दी। 
विज्ञापन
judge court - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रत्नम श्रीवास्तव ने जिला जेल के तत्कालीन जेलर के खिलाफ दर्ज मुकदमे से दुष्कर्म के प्रयास की धारा हटा दी। इसमें अब छेड़छाड़ और मारपीट की धाराएं शेष रह गई हैं। उधर, मुकदमे की वादी जेल अधिकारी और आरोपी जेलर का जिले से तबादला हो चुका है।
विज्ञापन

 

जिला जेल की तत्कालीन महिला अधिकारी ने जनवरी माह में तत्कालीन जेलर जितेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला अधिकारी ने बताया कि जिला जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा की सेवानिवृत्ति होने पर तत्कालीन जेलर जितेंद्र कुमार को कार्यवाहक जेल अधीक्षक का चार्ज दिया गया। 
 

आरोप लगाया कि तत्कालीन जेलर ने एक जनवरी को अपने कार्यालय में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट की। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
 

इस दौरान वादी और आरोपी का जिला जेल से तबादला हो गया। इस प्रकरण में आरोपी तत्कालीन जेलर जितेंद्र कुमार की तरफ से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में अर्जी दाखिल की। इसमें उनके अधिवक्ता अनुज ढाका ने बहस की। 
 
विज्ञापन

उन्होंने तर्क दिया कि जिला जेल में 800 से अधिक बंदी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, वहां पर इस तरह की घटना कैसे हो सकती है। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रत्नम श्रीवास्तव ने मुकदमे से दुष्कर्म के प्रयास की धारा हटा दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें