बड़ौत नगर की काशीराम कॉलोनी में सोमवार की देर रात हिंदू संगठन से जुडी एक महिला ने अपने घर पर सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार के लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने आस्था अस्पताल में महिला को भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेरठ रेफर कर दिया।
दरअसल छेड़छाड़ पीड़िता नगर कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली है। महिला के साथ निकाय चुनाव में हिंदू संगठन के पूर्व पदाधिकारी अरविंद भोला ने छेड़छाड़ कर दी थी। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें:Meerut News Live: नौचंदी में 10 झूले खतरनाक तीन दिन में मांगी रिपोर्ट, घर-घर से लिया जाएगा कूड़ा
पीड़िता इस मामले में एसपी बागपत से भी मिली और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर सल्फास खाकर सोमवार देर आत्महत्या का प्रयास किया।
परिजनों ने महिला को नगर के आस्था अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में महिला के जहर खाने का मामला सामने आया है घटना की जांच की जाएगी।