फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बड़ौत पहुंचे अभिनेता अली खान, रियाजुद्दीन की बहाली को बताया इंसाफ और लोकतंत्र की जीत

Tue, 16 Dec 2025 11:12 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

खुदा गवाह और गदर-2 फेम अभिनेता अली खान बड़ौत पहुंचे। उन्होंने बागपत नगर पालिका अध्यक्ष रियाजुद्दीन की हाईकोर्ट से बहाली को न्याय और लोकतंत्र की जीत बताया।

विज्ञापन
अभिनेता अली खान दाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुदा गवाह और गदर-2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में दमदार अभिनय कर चुके बॉलीवुड अभिनेता अली खान के बड़ौत पहुंचने पर सियासी और सामाजिक हलकों में खास हलचल देखने को मिली। उनकी मौजूदगी को क्षेत्र में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा गया।

विज्ञापन


रियाजुद्दीन की बहाली पर बोले-यह इंसाफ की जीत
अली खान ने बागपत नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट रियाजुद्दीन को हाईकोर्ट से मिली राहत पर खुलकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह फैसला न सिर्फ एक व्यक्ति की जीत है, बल्कि न्याय और लोकतंत्र की भी जीत है। अभिनेता ने उम्मीद जताई कि रियाजुद्दीन अब पहले से अधिक मजबूती के साथ हर वर्ग और हर कौम के लिए काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather: स्मॉग की चादर में लिपटा शहर, AQI 350 पार, ठंड के साथ बढ़ी सांसों की परेशानी 

विज्ञापन
Trending Videos

धर्म नहीं, विकास होना चाहिए प्राथमिकता
अली खान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास की राह में धर्म को आड़े नहीं आना चाहिए। हिंदू हो या मुस्लिम, सभी के लिए बराबरी का भाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब सबको साथ लेकर चला जाएगा।

सामाजिक सौहार्द और भाईचारे पर संवाद
इस दौरान अभिनेता ने रालोद नेता डॉ. इरफान मलिक के आवास पर समाज के प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात की। बातचीत के दौरान सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और क्षेत्रीय विकास पर विस्तार से चर्चा हुई।

अली खान ने कहा कि आज देश को नफरत नहीं, बल्कि संवाद, समझ और एकता की जरूरत है। उनकी बातें लोगों को सोचने पर मजबूर करती नजर आईं।
विज्ञापन

सकारात्मक संदेश के रूप में देखी गई मौजूदगी
स्थानीय लोगों ने अभिनेता अली खान की मौजूदगी को सामाजिक एकजुटता और सकारात्मक सोच का प्रतीक बताया। उनका कहना था कि बड़ौत की पहचान अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि भाईचारे और विकास की सोच से भी बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें