फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: 42 साल की महिला पर चढ़ा इश्क का भूत, दो बच्चों संग प्रेमी के साथ फरार, थाने पहुंचा मामला

Sat, 12 Nov 2022 06:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : 42 साल की महिला पर इश्क का ऐसा भूत चढ़ा। वह अपने दो बच्चों संग प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 42 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। पति की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को महिला व उसके प्रेमी को बरामद कर लिया और कोतवाली ले आई। हालांकि महिला प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र गांव निवासी युवक ने कोतवाली में शिकायत की कि उसकी 42 वर्षीय पत्नी दो बच्चों को लेकर पड़ोसी के साथ फरार हो गई। बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उनसे न्याय की गुहार लगाई। इस पर कोतवाली पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को बरामद कर लिया। वहीं, दोनों को लेकर कोतवाली आ गई। 

इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को बुलाया। पति ने महिला को अपने संग ले जाने के लिए कहा। लेकिन महिला अपने प्रेमी संग शादी करने की जिद पर अड़ी रही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haji Yakub Qureshi : एक्शन में मेरठ पुलिस, अब होगा हाजी याकूब के सियासी सफर और कारोबार का खात्मा
विज्ञापन


वहीं, कोतवाल एनएस सिरोही ने बताया कि दोनों के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन महिला पति के साथ जाने को तैयार नहीं है। यदि पति-पत्नी की बात नहीं बनी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: हाजी याकूब की अरबों की संपत्ति चिह्नित, पुलिस जल्द करेगी जब्त, परिवार के 10 बैंक खातों से खुलेंगे बड़े राज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें