फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रशिक्षित डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र में एक अप्रशिक्षित डॉक्टर ने बुखार होने पर युवक को इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शामली का रहने वाला गौतम खेकड़ा में एक पावरलूम फैक्टरी में नौकरी करता है। दो दिन से उसे बुखार आ रहा है। रविवार सुबह वह खेकड़ा में ही एक अप्रशिक्षित डॉक्टर के क्लीनिक पर चला गया। आरोप है कि तेज बुखार में डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाते ही उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद डॉक्टर क्लीनिक से फरार हो गया। पता लगने पर पड़ोस के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार का कहना हैं कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी कराकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें