फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दर्जी को लूटा

विज्ञापन
बामनौली-कंडेरा मार्ग पर लूट की जानकारी देता पीड़ित व्यक्ति - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत, रमाला। कंडेरा-बामनौली मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दर्जी से लूटपाट की और फरार हो गए।
विज्ञापन

कंडेरा गांव के रहने वाले जितेंद्र पेशे से दर्जी है। वह बाइक से अपनी पत्नी कमलेश के साथ शनिवार को बड़ौत से गांव वापस लौट रहा था। कंडेरा-बामनौली मार्ग पर ईंट भट्ठे से आगे पहुंचे तो पीछे से ओवरटेक कर आए बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। जहां बाइक रोकते ही झपट्टा मारकर जेब फाड़ दी और 2500 रुपये लूटकर भागने लगे। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने क्षेत्र में कई जगहों पर बदमाशों की तलाश में चेकिंग की। इस मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है, उनको जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें