खेकड़ा। एक गांव की रहने वाली एक युवती ने अप्रशिक्षित चिकित्सक पर छेड़छाड़ और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगा कोतवाली में शिकायत की।
युवती ने बताया कि वह दो महीने पहले वह बीमार हो गई थी। उपचार करने के लिए वह गांव में एक अप्रशिक्षित चिकित्सक के यहां चली गई। वहां चिकित्सक ने उसके साथ छेड़छाड़ की तो वह तब चुप रही। अब 26 सितंबर को वह घर में अकेली काम कर रही थी। तभी चिकित्सक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। आरोप है कि वह उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने परिजनों को इस बारे में बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी अप्रशिक्षित चिकित्सक ओमपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।