खेकड़ा। क्षेत्र के भैड़ापुर और सरफाबाद ग्राम पंचायतों में सदस्यों के दो रिक्त पदों के लिए बुधवार को नामांकन पत्र जमा किए गए। एक-एक नामांकन पत्र जमा होने से दोनों वार्डों के सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया।
जनपद में ग्राम पंचायतों में सदस्यों के रिक्त पदों के चुनाव के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है। खेकड़ा ब्लॉक में सरफाबाद ग्राम पंचायत में वार्ड-11 और भैड़ापुर ग्राम पंचायत में वार्ड-9 रिक्त हैं। बुधवार को दोनों वार्डों के लिए खेकड़ा खंड विकास कार्यालय पर नामांकन पत्र जमा किए गए। सरफाबाद ग्राम पंचायत के वार्ड-11 से मेहराजी पत्नी परवेज ने और भैड़ापुर ग्राम पंचायत के वार्ड-9 से नरेंद्र पुत्र जयवीर सिंह ने नामांकन पत्र जमा किया। इससे दोनों का निर्विरोध सदस्य चुना जाना तय हो गया।
चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि खेकड़ा ब्लाक के दो ही गांव में एक एक वार्ड सभासद पद खाली था। दोनो पदों पर एक-एक ही नामांकन आया है। ऐसे में इन दोनो का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। अब चार अगस्त को मतदान नहीं कराना पडे़गा। पांच अगस्त को दोनो के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा कर दी जाएगी।
दो ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर आया एक-एक आवेदन
छपरौली। तुगाना व नागल ग्राम पंचायत में रिक्त चल रहे सदस्य के दो पदों पर एक-एक आवेदन किया गया। जिसमें सहायक निर्वाचन अधिकारी महेश कुमार खोखर व निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि तुगाना के वार्ड-5 से श्वेता पत्नी विकास कुमार व नांगल गांव के वार्ड-4 से राजकुमार पुत्र धर्मवीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।